{"_id":"6a620eab0dbf3b80ad033eb6","slug":"passengers-of-the-paschim-express-staged-a-protest-on-the-bamnia-railway-track-they-placed-prc-sleepers-on-the-tracks-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4533379-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: बामनिया रेलवे ट्रेक पर पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने दिया धरना, ट्रेक पर रखे PRC स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: बामनिया रेलवे ट्रेक पर पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने दिया धरना, ट्रेक पर रखे PRC स्लीपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 10:20 PM IST
Link Copied
गुरुवार को जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों द्वारा रेल के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी की गई और रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रैक को जाम कर दिया गया। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे ट्रैक पर अन्य पेसेंजर गाड़ियां निकाली जा रही है किंतु हमारी ट्रेन सुबह 5 बजे से खड़ी की गई है।
स्थानीय रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने यात्रियों को समझाने के प्रयास किया, लेकिन यात्रियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। सुबह से खड़ी पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री काफी नाराज हैं। यात्रियों ने रेलवे ट्रेक पीआरसी स्लीपर रख कर कहा कि हमारी ट्रेन नहीं जाएगी, तो दूसरी ट्रेनें भी नहीं जाने देंगे। गौरतलब है कि मुंबई डिविजन में भारी बारिश के चलते रेलवे ने मुंबई जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया था, जबकि अहमदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनें निकाली जा रहीं थीं। इसी कारण यह असमंजस की स्थति बनी।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुंबई डिवीजन में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, वडोदरा से अहमदाबाद के बीच रेल यातायात सामान्य है, जबकि वडोदरा से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को एहतियात के तौर पर रोका जा रहा है।
यह ट्रेनें हुई प्रभावित
मुंबई मंडल के भिलाड –बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है-
23 जुलाई 2026 को अपने आरंभिक स्टेशन से चलने वाली निरस्त ट्रेनें-
1. ट्रेन संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस
2. ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
3. ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4. ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।