बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Passengers of the Paschim Express staged a protest on the Bamnia railway track

Jhabua News: बामनिया रेलवे ट्रेक पर पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने दिया धरना, ट्रेक पर रखे PRC स्लीपर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 10:20 PM IST
Passengers of the Paschim Express staged a protest on the Bamnia railway track

गुरुवार को जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों द्वारा रेल के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी की गई और रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रैक को जाम कर दिया गया। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे ट्रैक पर अन्य पेसेंजर गाड़ियां निकाली जा रही है किंतु हमारी ट्रेन सुबह 5 बजे से खड़ी की गई है।

स्थानीय रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने यात्रियों को समझाने के प्रयास किया, लेकिन यात्रियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। सुबह से खड़ी पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री काफी नाराज हैं। यात्रियों ने रेलवे ट्रेक पीआरसी स्लीपर रख कर कहा कि हमारी ट्रेन नहीं जाएगी, तो दूसरी ट्रेनें भी नहीं जाने देंगे। गौरतलब है कि मुंबई डिविजन में भारी बारिश के चलते रेलवे ने मुंबई जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया था, जबकि अहमदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनें निकाली जा रहीं थीं। इसी कारण यह असमंजस की स्थति बनी।

रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुंबई डिवीजन में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, वडोदरा से अहमदाबाद के बीच रेल यातायात सामान्य है, जबकि वडोदरा से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को एहतियात के तौर पर रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से झटका; रद्द हुई जमानत, तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण का आदेश

यह ट्रेनें हुई प्रभावित
मुंबई मंडल के भिलाड –बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है-

23 जुलाई 2026 को अपने आरंभिक स्टेशन से चलने वाली निरस्त ट्रेनें-
1. ट्रेन संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस
2. ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
3. ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4. ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Budaun News: एक महीने बाद ओवरब्रिज पर यातायात शुरू, मरम्मत कार्य के चलते था बंद

23 Jul 2026

Shahjahanpur: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

23 Jul 2026

गभाना में नहर कटने से दुकानों, सड़क पर पानी, 50 बीघा फसल जलमग्न

23 Jul 2026

जैलाफ में चेयरमैन ने खेल मैदान, श्मशान भूमि के विकास की घोषणा

सेक्टर-5 के लोग अनिश्चितकालीन धरने का आज तीसरा दिन

23 Jul 2026
विज्ञापन

समाजसेवी एसके. शर्मा द्वारा बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

23 Jul 2026

मंडलीय रेल परिवार सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026

23 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर में बिठूर की पौराणिक धरोहर, आज भी मौजूद है अति प्राचीन 'पीलू' का वृक्ष

23 Jul 2026

कानपुर में याद की गईं कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल, निर्वाण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं किया नमन

23 Jul 2026

VIDEO: बदायूं में पैरावेट पशुमित्रों ने किया कार्य बहिष्कार, नियमित मानदेय की मांग

23 Jul 2026

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की बैठक में घुसा सांड, पुलिसकर्मियों ने निकाला

23 Jul 2026

Bihar: छात्रों का बवाल... SP समेत पुलिसकर्मी घायल!

23 Jul 2026

अलवर के पाटा गांव में फिर भड़की हिंसा: इस परिवार पर हुआ हमला, चार महिलाएं हुईं घायल; किस बात पर हुआ तनाव?

23 Jul 2026

सिक्सलेन फ्लाईओवर अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है

23 Jul 2026

जंतर मंतर पर लाठी चार्ज के विरोध में पैदल मार्च

23 Jul 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कथा सुनाते शांतनु महाराज

23 Jul 2026

गाजियाबाद: कर्नाटक से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या बोले- पेपर लीक पर PM की नजर, गुनहगारों पर होगा एक्शन

23 Jul 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

23 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: दस वर्षीय बालक लापता, पिटाई का आरोप, परिजनों ने सड़क पर किया हंगामा

23 Jul 2026

कोरबा में जुए की फड़ पर रेड: बाइपास पर आठ जुआरियों को दबोचा, सभी निकले ड्राइवर; कैश जब्त

23 Jul 2026

कानपुर: बसंत विहार में खलिहान और खाद के गड्ढे की जमीन पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त

23 Jul 2026

यमुनानगर में दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सर्व समाज का रोष मार्च, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

23 Jul 2026

गोंडा: मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाने

23 Jul 2026

Video: बीरबल साहनी संस्थान में तीन दिवसीय 'पृथ्वी-2026' फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

23 Jul 2026

Video: हनुमान सेतु चौराहा हटाकर सड़क चौड़ी करने का कार्य, यातायात होगा सुगम

23 Jul 2026

रोहतक में अमर उजाला के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सैनी ने जंतर-मंतर पर हुए बवाल को लेकर राहुल गांधी को दी सलाह, कही ये बात

23 Jul 2026

युवा संसद प्रतियोगिता में उठे कृषि उपकरणों की उपलब्धता और किसानों को सब्सिडी के मुद्दे

कानपुर: मानक के विपरीत मिले विकास कार्य, सीडीओ और बीएसए ने गांवों का किया औचक निरीक्षण

23 Jul 2026

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी 72 घंटे में मेरी पेरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद को अपने अधीन लेगी

23 Jul 2026

स्कूल परिसर में समारोह आयोजित कार्यक्रम में हांसी डीसी राहुल नरवाल ने पौधे लगाकर पर्यावरण के नाम संदेश दिया

23 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed