फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Man abducted in broad daylight while out to get medicine Para incident captured on CCTV wife pleads for help

झाबुआ: दिनदहाड़े युवक के अपहरण का आरोप, पत्नी ने लगाई पति की सकुशल बरामदगी की गुहार; दो टीमें तलाश में जुटी

Sat, 18 Jul 2026 07:39 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 07:39 PM IST
सार

झाबुआ के खयडूछोटी गांव में युवक भल्लू के कथित अपहरण मामले में पत्नी ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। पुलिस ने दो टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man abducted in broad daylight while out to get medicine Para incident captured on CCTV wife pleads for help
झाबुआ में अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झाबुआ जिले के खयडूछोटी गांव निवासी एक व्यक्ति के दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया को आवेदन सौंपकर अपने पति की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खयडूछोटी निवासी भल्लू (पति भूरीबाई) 17 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम पारा दवाई लेने गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से उनका जबरन अपहरण कर लिया। पीड़िता भूरीबाई का आरोप है कि दितीया पिता रालू सिंगाड़, कमलेश, कैलाश, भमरू और ठाकुर (सभी निवासी खयडूछोटी) ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि अपहरण के लिए वाहन क्रमांक GJ 01 KM 2987 का उपयोग किया गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई घटना
भूरीबाई का कहना है कि अपहरण की पूरी घटना ग्राम पारा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उनका आरोप है कि साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल झाबुआ थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा उनके पति भल्लू को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ग्वालियर में सनसनी: पुरानी रंजिश के दौरान हुई फायरिंग, तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी


जमीन विवाद से जोड़ रहे ग्रामीण
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ ने ग्रामीणों के साथ बताया कि गांव में आरोपियों और ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि 14 जुलाई को भी पुलिस को शिकायत दी गई थी। यदि उस समय प्रभावी कार्रवाई की जाती तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित का आरोपियों से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। वह केवल गांव के अन्य लोगों के साथ जुड़े होने के कारण इस घटना का शिकार हुआ है।

पुलिस का पक्ष
इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए एसडीओपी को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी व स्थानीय सूत्रों के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed