फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protest: Government to deal strictly with protests in Delhi; 24 companies of CRPF and RAF airlifted

Protest: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से अब सख्ती से निपटेगी सरकार, एयरलिफ्ट की गई CRPF और RAF की 24 कंपनियां

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:55 PM IST
सार

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों और हालिया हिंसक झड़पों के बाद केंद्र ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ और आरएएफ की 24 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं। नई दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है, जबकि विपक्ष और प्रदर्शनकारी आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Protest: Government to deal strictly with protests in Delhi; 24 companies of CRPF and RAF airlifted
विरोध-प्रदर्शनों से अब सख्ती से निपटेगी सरकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ और आरएएफ की अतिरिक्त 24 कंपनियों को तैनात किया गया है। ये कंपनियां दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालेंगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब विरोध प्रदर्शन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था के चलते नई दिल्ली में बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशन भी अस्थायी तौर से बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस को मिला मौका, हमारा क्या?: संसद में अखिलेश ने जताई नाराजगी, कहा- सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कई दिन से नई दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पिछले दो दिन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं। वाहनों में तोड़फोड़ के अलावा पत्थरबाजी की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के दूसरे सांसद एकाएक सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। यह सामान्य घटना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन के चलते पीएम आवास के सुरक्षा घेरे में तैनात कमांडो की संख्या बढ़ानी पड़ी। थ्रेट कलर के अनुसार, एसपीजी के अतिरिक्त कमांडो, पीएम आवास पर तैनात किए गए। पीएम आवास पर सुरक्षा के बाहरी घेरे को और ज्यादा मजबूत किया गया। 

यह भी पढ़ें- Bhojshala Row: भोजशाला से कितनी दूर है नमाज की नई जगह? सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि वह अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। दूसरी तरफ कई विपक्षी दल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की 9 कंपनियां छत्तीसगढ़ से, तीन कंपनियां झारखंड से, पांच मध्य प्रदेश से और एक कंपनी ओडिशा से बुलाई गई है। इसी तरह आरएएफ के पश्चिम सेक्टर से चार कंपनियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दक्षिण सेक्टर से दो कंपनियां दिल्ली पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed