फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Amravati POCSO case Mumbai Nagpur Pune Education Politics Crime and other News

Maharashtra: अध्यात्मिक गुरु पर लगा दुष्कर्म का आरोप, सुनेत्रा पवार ने दिवंगत अजित पवार को दी श्रद्धांजलि

Wed, 22 Jul 2026 11:48 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Amravati POCSO case Mumbai Nagpur Pune Education Politics Crime and other News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक आध्यामिक गुरु पर महिला ने कई बार दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि 2016 में जब वह नाबालिग थी तब से आरोपी उसके साथ दरिंदगी कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद मठ के महंत दत्तागिरी गुरु जयरामजी महाराज के रूप में हुई है। मामले का खुलासा होने के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी और 2016 से उसके साथ रहने लगी थी। आरोप है कि इस दौरान बाबा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी उसके संपर्क में रहा और उसे पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। तलाक के बाद उसे आनंद मठ में पत्नी की तरह रखा गया और बाद में वहां से गाली-गलौज कर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिवंगत अजीत पवार को दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके बेटे एनसीपी सांसद जय पवार ने बारामती स्थित दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed