Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   raj-thackeray-shiv-sena-ubt-bjp-chhath-puja-bhojpuri-songs-mumbai-railway-stations-controversy

मुंबई: छठ पूजा और भोजपुरी गानों को लेकर सियासी घमासान, राज ठाकरे के आरोपों पर भाजपा का पलटवार; किसने क्या कहा?

Fri, 13 Nov 2026 02:06 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 02:06 PM IST
सार

मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाने को लेकर महाराष्ट्र में सियासी विवाद बढ़ गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा पर छठ पूजा के मुद्दे के जरिए मुंबई और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों तथा मराठी लोगों के बीच टकराव कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
raj-thackeray-shiv-sena-ubt-bjp-chhath-puja-bhojpuri-songs-mumbai-railway-stations-controversy
आमने-सामने आए भाजपा और मनसे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर महाराष्ट्र में सियासी विवाद गहरा गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा पर छठ पूजा के मुद्दे का इस्तेमाल कर मुंबई और महाराष्ट्र में सामाजिक टकराव भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर भारतीयों और मराठी लोगों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने छठ पूजा को लेकर उठाई जा रही आपत्तियों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छठ केवल बिहार और पूर्वांचल का पर्व नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला त्योहार बन चुका है। इस पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


दो दिन पहले शुरू हुआ था विवाद
मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाए जाने को लेकर दो दिन पहले विवाद शुरू हुआ था। इस कदम की आलोचना हुई थी और रेलवे के अनाउंसमेंट सिस्टम का इस्तेमाल सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किए जाने पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ठाकरे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके समर्थन वाला सोशल मीडिया तंत्र छठ पूजा के मुद्दे को लेकर मुंबई और महाराष्ट्र में टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

'धार्मिक आस्था के नाम पर सांस्कृतिक उन्माद न फैलाएं'
उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात से परेशान है कि उसकी चाहत के मुताबिक विवाद नहीं बढ़ पाया। राज ठाकरे ने दावा किया कि यह पूरी कवायद उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही है। राज ठाकरे ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर सांस्कृतिक उन्माद फैलाकर महाराष्ट्र को लूटने और उसकी सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के संयम को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और रील प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें छठ पूजा की परंपराओं को दिखाकर उन्हें सांस्कृतिक अतिक्रमण के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने की कोशिश का भी जिक्र किया और कहा कि एमएनएस ने इसे रोक दिया था।

उत्तर भारतीयों और गुजरातियों को भी दी नसीहत
राज ठाकरे ने उत्तर भारतीय और गुजराती समुदायों से कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए उन्हें स्थानीय मराठी लोगों के खिलाफ खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर ये समुदाय मराठी लोगों के साथ टकराव का रास्ता चुनते हैं तो उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वे महाराष्ट्र में हैं, जो मराठों की भूमि है।

अजय आलोक बोले- छठ पर टिप्पणी के गंभीर परिणाम होंगे
इस विवाद पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर शिवसेना (यूबीटी) की आपत्ति के सवाल पर उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधा। अजय आलोक ने कहा, "देखिए, ये पागल लोग हैं। बिल्कुल पागल लोग हैं। ये ठाकरे बंधु मूल रूप से बिहार से ही उठकर महाराष्ट्र गए थे। राज तो चला गया, कोई याद भी नहीं कर रहा है और उद्धव का वैभव भी खत्म हो चुका है। तो इन लोगों पर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं है।"


उन्होंने कहा कि छठ केवल पूर्वांचल और बिहार का पर्व नहीं है, बल्कि अब यह अंतरराष्ट्रीय पर्व बन चुका है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित दुनिया के कई हिस्सों में भारतीय समुदाय के लोग छठ मनाते हैं। अजय आलोक ने कहा, "छठ श्रद्धा का पर्व है, आत्मीयता का पर्व है, छठी मैया का पर्व है और सूर्य देवता की पूजा का पर्व है। उस पर कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए, नहीं तो इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed