{"_id":"6a6012b7af0d210e790b6766","slug":"maharashtra-updates-amravati-pocso-case-mumbai-nagpur-pune-education-politics-crime-and-other-news-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अध्यात्मिक गुरु पर लगा दुष्कर्म का आरोप, सुनेत्रा पवार ने दिवंगत अजित पवार को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अध्यात्मिक गुरु पर लगा दुष्कर्म का आरोप, सुनेत्रा पवार ने दिवंगत अजित पवार को दी श्रद्धांजलि
Wed, 22 Jul 2026 11:48 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक आध्यामिक गुरु पर महिला ने कई बार दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि 2016 में जब वह नाबालिग थी तब से आरोपी उसके साथ दरिंदगी कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद मठ के महंत दत्तागिरी गुरु जयरामजी महाराज के रूप में हुई है। मामले का खुलासा होने के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी और 2016 से उसके साथ रहने लगी थी। आरोप है कि इस दौरान बाबा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका यौन शोषण किया।
महिला ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी उसके संपर्क में रहा और उसे पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। तलाक के बाद उसे आनंद मठ में पत्नी की तरह रखा गया और बाद में वहां से गाली-गलौज कर निकाल दिया गया।

बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिवंगत अजीत पवार को दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके बेटे एनसीपी सांसद जय पवार ने बारामती स्थित स्मारक पर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता अजित पवार की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

#WATCH | Maharashtra Deputy CM Sunetra Pawar and her son-NCP MP Jay Pawar paid floral tributes to late Deputy CM Ajit Pawar, at his memorial in Baramati. (21.07.2026) pic.twitter.com/CIlKYirTTg
— ANI (@ANI) July 22, 2026
ठाणे में प्रेमिका की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
ठाणे शहर पुलिस ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में 30 साल के नंदकिशोर गाडेकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंगलवार को ठाणे नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक लॉज में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि आरोपी का पीड़िता के साथ रिश्ता था। भांडुप की रहने वाली यह महिला अपने पति से अलग रह रही थी। गाडेकर ने पुलिस को बताया कि पति से अलग होने और उसके साथ पांच साल से रिश्ते में रहने के बावजूद महिला का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था। इसी विवाद में आरोपी महिला को लॉज ले गया, जहां उसने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और भाग गया। लॉज के कर्मचारियों ने कमरे में महिला को बेसुध पाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा दिया है और तुरंत कार्रवाई करते हुए गाडेकर को हिरासत में ले लिया है।