{"_id":"6a624ba52edb7784880dda81","slug":"cm-reached-birthplace-of-chandrashekhar-azad-said-will-make-alirajpur-number-one-in-every-field-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alirajpur News: चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पहुंचे सीएम, कहा- आलीराजपुर को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alirajpur News: चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पहुंचे सीएम, कहा- आलीराजपुर को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
Published by: झाबुआ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंद्रशेखर आजाद नगर में कहा कि आलीराजपुर को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा और भविष्य में यहां कैबिनेट बैठक होगी। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से कृषि, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली सामग्री बनाने का आह्वान किया तथा उड़द को जीआई टैग दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
1 of 3
आलीराजपुर में संबोधित करते सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आलीराजपुर जिले को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में झाबुआ-आलीराजपुर अंचल में भी प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक आयोजित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया जाएगा।
गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए युवा इन्फ्लूएंसर्स से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने युवाओं से प्राकृतिक खेती, कृषि, जनजातीय संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण नवाचार पर गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सामग्री तैयार करने का आह्वान किया।
2 of 3
चंद्रशेखर आजाद को नमन करते सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
संवाद के दौरान वन उपज के बेहतर विपणन और उड़द को जीआई टैग दिलाने जैसे सुझाव सामने आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उड़द उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है तथा उड़द को जीआई टैग दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगोरिया जैसे जनजातीय उत्सव मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी।
महिला सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी मंजूरी दी गई है। कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री को स्थानीय कलाकारों द्वारा पिथौरा कला आधारित पेंटिंग और उनका पोर्ट्रेट भेंट किया गया। उन्होंने स्थानीय कला को वैश्विक पहचान दिलाने का भरोसा दिया।
3 of 3
आजाद को नमन करते सीएम यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स राजेंद्र बासुनिया, प्रियंका तोमर, साक्षी भयड़िया, भरत सस्तिया एवं रितेश राठौड़ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी इन्फ्लूएंसर्स के साथ समूह छायाचित्र खिंचवाया और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रभावी डिजिटल सामग्री तैयार कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जनजातीय अंचल किसी तीर्थ से कम नहीं...
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 120वीं जयंती पर आज आलीराजपुर के भाबरा में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में ₹357 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही, विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसी वर्ष दीपावली तक लगभग ₹11 हजार करोड़ की नर्मदा पाइपलाइन परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, सोंडवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी एवं लगभग 70 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। जिले में रानी काजल माता जी का लोक विकसित किया जाएगा। साथ ही, चारों कन्या विद्यालय में 800 सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिससे जनजातीय क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।