फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: खुद बनाई चाय, दुकानदारों से की दिल की बात... देखें मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी

Thu, 23 Jul 2026 10:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 23 Jul 2026 10:21 PM IST
सार

आलीराजपुर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के राजगढ़ में एक चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने खुद चाय बनाई, दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
MP News: Brewed his own tea, spoke candidly with shopkeepers... Witness Chief Minister Mohan Yadav's simplicit
सीएम मोहन यादव चाय बनाते हुए - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और सहजता के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। गुरुवार को उनकी सादगी की एक और झलक धार जिले के राजगढ़ में देखने को मिली। आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में  कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से इंदौर के लिए रवाना हुए। रास्ते में वे कई स्थानों पर रुके और लोगों से आत्मीयता से बातचीत की। धार जिले के राजगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री एक चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने खुद चाय बनाई और दुकान संचालक से उसके व्यवसाय, आमदनी और रोजमर्रा की चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 



ये भी पढ़ें-  MP News: कामकाजी महिलाओं के 59 हॉस्टलों की CAG जांच में बड़ी गड़बड़ी, 22 भवन दूसरे कामों में इस्तेमाल

 

MP News: Brewed his own tea, spoke candidly with shopkeepers... Witness Chief Minister Mohan Yadav's simplicit
सीएम यादव दुकानदारों से मिलते हुए और चाय बनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
पहली बार सामने मिले सीएम
राजगढ़ में मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने अब तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केवल टीवी और सोशल मीडिया पर ही देखा था, लेकिन पहली बार उनसे आमने-सामने मिलने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने आसपास की कुछ अन्य दुकानों पर भी रुककर दुकानदारों और कर्मचारियों से बातचीत की। आम लोगों के बीच बिना औपचारिकता के पहुंचकर बातचीत करना और चाय बनाना वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार पल बन गया। उनकी सादगी और लोगों से सीधे जुड़ने का अंदाज पूरे दौरे के दौरान चर्चा का विषय बना रहा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती! 9,662 पदों पर सरकार की मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed