{"_id":"6af68a693f9086984f07c369","slug":"bhopal-today-para-swimming-championship-concludes-cm-mohan-yadav-to-attend-chhath-festival-begins-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में आज: पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल; छठ महापर्व की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में आज: पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल; छठ महापर्व की शुरुआत
Fri, 13 Nov 2026 09:26 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:26 AM IST
सार
भोपाल में शुक्रवार को धार्मिक, सामाजिक और खेल गतिविधियों का संगम रहेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे, वहीं छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। इसके अलावा कोरोना योद्धाओं के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर भी शहर में हलचल रहेगी।
विज्ञापन
भोपाल में आज के कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप समापन समारोह सीएम होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह 10:40 बजे प्रकाश स्विमिंग पूल पहुंचेंगे। यहां 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:40 बजे शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। पिछोर में लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त अंतरित करेंगे। इसके बाद ग्वालियर में पशुपालन सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात करीब 7:20 बजे भोपाल लौटेंगे।
ये भी पढ़ें- एमपी: लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500-1500 रुपये
आज से छठ महापर्व: नहाय-खाय के साथ शुरुआत
राजधानी में शुक्रवार से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत होगी। प्रेमपुरा, नीलबड़ और बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बगिया सहित शहर के 54 घाटों पर आयोजन होंगे। नगर निगम ने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की है। शीतलदास की बगिया में 2100 दीपों से दीपदान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में करेंगे निवेशकों से चर्चा