फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जगदीशपुर बना आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट का गवाह, गौरवशाली विभूतियों को सम्मान देने की परंपरा आगे बढ़ी

Sun, 19 Jul 2026 12:09 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 19 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश में राजधानी से बाहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को भोपाल के पास जगदीशपुर में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होगी।

विज्ञापन
Jagdishpur Becomes the Venue for the Eighth Cabinet Meeting: CM’s Initiative Honors Illustrious Personalities
जगदीशपुर में मोहन यादव की कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर मध्य प्रदेश में कैबिनेट बैठकों को राजधानी भोपाल से बाहर आयोजित करने की परंपरा अब एक नई पहचान बन चुकी है। सरकार ने इसे केवल प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और महान विभूतियों के सम्मान से जोड़ दिया है। रविवार को भोपाल के समीप स्थित ऐतिहासिक जगदीशपुर में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक इस शृंखला की आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। सरकार का मानना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर कैबिनेट बैठकों के आयोजन से न केवल विकास संबंधी फैसले स्थानीय स्तर पर लिए जाते हैं, बल्कि उन स्थानों की ऐतिहासिक पहचान और पर्यटन संभावनाओं को भी नया आयाम मिलता है।


ये भी पढें-  MP News: सीएम मोहन यादव ने छोड़ा VIP काफिला, मंत्री और अफसर इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेंगे कैबिनेट बैठक में

 
Jagdishpur Becomes the Venue for the Eighth Cabinet Meeting: CM’s Initiative Honors Illustrious Personalities
कैबिनेट स्थल पर लगी गौरवशाली व्यक्तित्वों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ढाई वर्ष में सात ऐतिहासिक स्थानों पर हुईं कैबिनेट बैठकें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में नियमित भोपाल कैबिनेट बैठकों के अलावा पिछले ढाई वर्षों में सात स्थानों पर विशेष मंत्रिपरिषद बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इनमें जबलपुर, सिंग्रामपुर (दमोह), महेश्वर (खरगोन), इंदौर का राजवाड़ा, पचमढ़ी (नर्मदापुरम), खजुराहो (छतरपुर) और नागलवाड़ी (बड़वानी) शामिल हैं। इन बैठकों में प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए गए। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: अब मल्टीस्टोरी निजी विश्वविद्यालय खोलने का रास्ता होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की शर्त हटाने की तैयारी

 
Jagdishpur Becomes the Venue for the Eighth Cabinet Meeting: CM’s Initiative Honors Illustrious Personalities
जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक के स्थल पर लगे सीएम और पीएम के कटआउट - फोटो : अमर उजाला
इतिहास, संस्कृति और जननायकों को सम्मान देने की पहल
इन बैठकों के लिए ऐसे स्थान चुने गए, जो प्रदेश के शौर्य, सुशासन, लोककल्याण और जनजातीय गौरव के प्रतीक रहे हैं। रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, राजा भभूत सिंह तथा जनजातीय परंपराओं से जुड़े स्थलों पर कैबिनेट आयोजित कर सरकार ने इन महान व्यक्तित्वों को सम्मान देने का संदेश दिया।
जगदीशपुर में होने वाली बैठक भी इसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है। ऐतिहासिक महलों और स्मारकों के लिए प्रसिद्ध यह स्थान प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जाता है। 


ये भी पढ़ें-  MP UCC: मध्य प्रदेश में यूसीसी के अंतिम मसौदे पर रविवार को कैबिनेट की मुहर संभव, जानिए क्या हैं प्रमुख प्रस्ताव

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jagdishpur Becomes the Venue for the Eighth Cabinet Meeting: CM’s Initiative Honors Illustrious Personalities
गौरवशाली व्यक्तित्वों की तस्वीरों के साथ में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
हर अंचल तक पहुंचेगी कैबिनेट
मुख्यमंत्री ने सामान्य कैबिनेट के साथ कृषि कैबिनेट को भी प्रदेश के विभिन्न अंचलों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। आगामी समय में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को क्षेत्रीय स्तर तक पहुंचाना और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप निर्णय लेना है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी सख्ती, विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट और VIP खर्चों पर रोक

 
विज्ञापन
Jagdishpur Becomes the Venue for the Eighth Cabinet Meeting: CM’s Initiative Honors Illustrious Personalities
कैबिनेट स्थल पर लगी जनजातीय नायकों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अब तक कहां-कहां हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट
तिथि स्थान विशेष उद्देश्य

3 जनवरी 2024 जबलपुर रानी दुर्गावती के शौर्य को नमन
5 अक्टूबर 2024 सिंग्रामपुर (दमोह) रानी दुर्गावती की स्मृति
24 जनवरी 2025 महेश्वर (खरगोन) लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर
20 मई 2025 राजवाड़ा, इंदौर अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष
3 जून 2025 पचमढ़ी राजा भभूत सिंह को समर्पित
9 दिसंबर 2025 खजुराहो विश्व धरोहर स्थल पर कैबिनेट
2 मार्च 2026 नागलवाड़ी (बड़वानी) जनजातीय संस्कृति और भीलट बाबा देवस्थल
19 जुलाई 2026 जगदीशपुर (भोपाल) आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed