{"_id":"6a624b9c7d5d89fd4e0a862f","slug":"video-video-sarakashha-thavara-na-hana-sa-nal-ma-gara-bika-savara-bugdha-hathasa-tal-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुरक्षा दीवार न होने से नाले में गिरा बाइक सवार, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुरक्षा दीवार न होने से नाले में गिरा बाइक सवार, बड़ा हादसा टला
चिनहट कोतवाली मार्ग स्थित बी बाजार के पास नाले पर बनी पुलिया की जर्जर सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार संतुलन खोकर पुलिया के किनारे स्थित नाले में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, फूलबाग गुडंबा निवासी संजय कश्यप देवा रोड स्थित गणेशपुर रहमानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार उनकी बाइक के बेहद करीब से निकली, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चिनहट बाजार से मटियारी चौराहे और अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर पुलिया की सुरक्षा दीवार लगभग समाप्त हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से पुलिया पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।