फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mayor hears grievances of Zone 4 councilors  declares negligence will not be tolerate

Kanpur: महापौर ने सुनीं जोन-चार के पार्षदों की समस्याएं, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, दिए सख्त निर्देश

Fri, 24 Jul 2026 01:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-4 के पार्षदों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्डों में फैली गंदगी, अतिक्रमण और नाला सफाई न होने पर पार्षदों ने जमकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Kanpur Mayor hears grievances of Zone 4 councilors  declares negligence will not be tolerate
जोन-4 विकास कार्य बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में शुक्रवार को जोन-4 के विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सभी पार्षदों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं।

विज्ञापन

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में साफ-सफाई न होने, जगह-जगह फैले अतिक्रमण और मानसून से पहले नालों की सफाई न कराए जाने को लेकर अधिकारियों के खिलाफ तीखे सवाल खड़े किए। इस पर महापौर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन





लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी
महापौर ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि जनता के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed