फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rotten potatoes dumped outside cold storage facility passage for pedestrians becomes difficult

Kanpur: कोल्ड स्टोर के बाहर फेंके गए सड़े-गले आलू, राहगीरों का निकलना भी हुआ दूभर, तीन गोवंशों की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नानामऊ रोड पर स्थित आरपीएस कोल्ड स्टोर के बाहर खुलेआम बड़ी मात्रा में सड़े आलू फेंके जा रहे हैं। गुरुवार शाम इन्हें खाने से तीन छुट्टा गोवंशों की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि सड़े कचरे की दुर्गंध से राहगीरों का भी आना-जाना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Rotten potatoes dumped outside cold storage facility passage for pedestrians becomes difficult
कोल्ड स्टोर के बाहर फेंके गए सड़े आलू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित आरपीएस कोल्ड स्टोर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोल्ड स्टोर के बाहर सड़क किनारे बड़े पैमाने पर सड़े हुए आलू फेंके जा रहे हैं, जिसके कारण न सिर्फ आसपास भयंकर दुर्गंध फैल रही है, बल्कि राहगीरों का भी उस रास्ते से निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन

सबसे गंभीर बात यह है कि गुरुवार शाम घिमाऊ गांव में सड़े आलुओं को तीन छुट्टा गोवंशों ने खा लिया। इन आलुओं के जहरीले प्रभाव के कारण कुछ ही देर के भीतर तीनों मवेशियों की हालत तेजी से बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भारी गुस्सा व्याप्त है।

विज्ञापन





अन्य बेजुबान भी हो सकते हैं शिकार
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन सड़े आलुओं को यहां से नहीं हटाया गया, तो अन्य बेजुबान जानवर भी इसका शिकार हो सकते हैं। वहीं, लोगों का निकलना भी दुर्भर हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत सड़े आलू साफ कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed