फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident Speeding Container Rams Into Shop and Crashes into Tree, Driver Critically Injured

Bihar: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा कंटेनर, पेड़ से टकराने के बाद थमी रफ्तार; चालक गंभीर, इस कारण हुआ हादसा

Fri, 24 Jul 2026 01:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना गेट के समीप गिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर चाय दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जब्त वाहनों की अवैध पार्किंग को दुर्घटना का कारण बताया है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Speeding Container Rams Into Shop and Crashes into Tree, Driver Critically Injured
चाय की दुकान में घुसा कंटेनर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना गेट के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। समस्तीपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर थाना गेट के पास स्थित एक चाय दुकान में जा घुसा। हादसे में चाय दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे पहले से जब्त वाहनों की पार्किंग होने के कारण कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कंटेनर पहले सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराया, फिर चाय दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए एक पेड़ से जा टकराया और सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय चाय दुकान बंद थी। यदि दुकान खुली होती तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


जब्त वाहनों को हटाने की मांग
घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े जब्त वाहनों को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और यह हादसा भी उसी का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हौसलों की उड़ान! आर्थिक तंगी को पछाड़ ग्लासगो पहुंचे पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, आज दिखाएंगे दम


पुलिस ने क्या कहा?
मनियारी थाना पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर की ओर से आ रहा गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक (कंटेनर) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन एक चाय दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पेड़ से टकरा गया और सड़क से नीचे उतर गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में चालक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सड़क किनारे खड़े जब्त वाहनों को भी हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल घटना में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। घायल चालक की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed