फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Vidhan Sabha Live: सत्ता-विपक्ष में भिड़ंत, वेल में पहुंचे विधायक; हंगामा देख 12 बजे तक विधानसभा स्थगित

Fri, 24 Jul 2026 11:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 AM IST
खास बातें

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session Live: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र का आज समापन हो जाएगा। महागठबंधन के विधायक आज भी हंगामे की तैयारी में हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी के एक मात्र विधायक का धरना आज भी जारी है। वह पोर्टिको के बाहर धरने पर बैठे हैं। आइये जानते हैं क्या चल रहा? 

विज्ञापन
Bihar Assembly Monsoon Session Live Opposition Target Over Student Lathi-Charge, NEET Paper Leak and Law and O
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:57 AM, 24-Jul-2026

Bihar Vidhan Parishad: विपक्ष और सत्ता पक्ष ने बीच नोंकझोंक

बिहार विधान परिषद में इंजीनियरिंग कॉलेज की खराब गुणवत्ता पर विपक्ष ने सवाल उठाया। इस पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने तंज कसा किया लोग क्या कहेंगे यह लोग चरवाहा विद्यालय चलाने वाले लोग हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तब यह लोग कहां थे जब राज्य में चरवाहा विद्यालय का संचालन हो रहा था? एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग मंत्री शीला कुमारी को आयोग साबित करने के लिए इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं। एमएलसी नीरज कुमार ने कहा की सरकार कि ओर से जवाब दे दिया गया है। फिर भी यह लोग हंगामा कर रहे हैं। बिहार सरकार 10 रुपये महीना में इंजीनियरिंग और पांच रुपये पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करवा रही है। 18 कॉलेजों की NBA से मान्यता के लिए प्रकिया चल रही है।
11:51 AM, 24-Jul-2026

Bihar Vidhan Parishad: बिहार के 36 इंजीनियरिंग कॉलेज को NBA से मान्यता नहीं

राजद MLC सौरभ कुमार ने कहा कि राज्य के 36 इंजीनियरिंग कॉलेज को NBA से मान्यता नहीं है। इसके कारण छात्रों का प्लेसमेंट ठीक से नहीं हो पा रहा है। पिछले साल मात्र 5000 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। इतना ही नहीं इन कॉलेजों ने मानकों के अनुरूप पढ़ाई नहीं हो रही और, न ही यहां पर मानक के अनुरूप शिक्षक भी नहीं हैं। वहीं एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा ने कहा कि बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों का हाल खराब है। छात्रों में आक्रोश है। सरकार इनपर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार यह बता दे कि कब तक कॉलेजों में शिक्षकों की मान्यता होगी?
विज्ञापन
11:22 AM, 24-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha: सदन की कार्यवाही को 12:00 तक के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया। कार्यवाही शुरू होने के करीब सात मिनट के भीतर ही विपक्षी विधायकों के शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही की शुरुआत में राजद विधायक आलोक मेहता ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित फायरिंग और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। इस पर भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया था। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद कई विधायक वेल में पहुंच गए, जिससे सदन में हंगामा बढ़ गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 12:00 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

10:57 AM, 24-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha: प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण में भी रहेंगे अहम मुद्दे

मानसून सत्र के अंतिम दिन सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ-साथ लंबित सरकारी, विधायी और वित्तीय कार्यों को निपटाने पर जोर देगी। सदन की कार्यवाही के दौरान अल्प-सूचित एवं तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। साथ ही ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार की ओर से वक्तव्य रखा जाएगा, जिनमें विधायक मनीष कुमार और जीवेश कुमार की सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित सूचनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के प्रभारी मंत्री बिहार अभियंत्रण सेवा वर्ग-2 भर्ती (संशोधन) नियमावली, 2026 तथा बिहार तकनीकी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 की हिंदी और अंग्रेजी प्रतियां सदन के पटल पर रखेंगे। विधानसभा समितियों के प्रतिवेदन (यदि कोई हो), याचिकाओं का उपस्थापन और मध्याह्न अवकाश के बाद सार्वजनिक हित से जुड़े गैर-सरकारी संकल्पों पर भी चर्चा होगी।
10:17 AM, 24-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: सत्ता-विपक्ष में भिड़ंत, वेल में पहुंचे विधायक; हंगामा देख 12 बजे तक विधानसभा स्थगित

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन है। सत्र के पहले तीन दिनों तक सदन में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला। ऐसे में अंतिम दिन भी सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कई अहम मुद्दों पर रणनीति तैयार की है। विधानसभा परिसर में विपक्षी दलों के विधायक बैठक के बाद सदन में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, नीट पेपर लीक मामले, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में सामने आई कथित वित्तीय अनियमितताओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed