उड़ी के मायन इलाके में बादल फटने से मची तबाही: भारतीय सेना बनी देवदूत, फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला
मायन क्षेत्र में बादल फटने से आई फ्लैश फ्लड के बाद मुकामपुरान गांव के कई घर पानी से घिर गए, जहां फंसे ग्रामीणों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मायन क्षेत्र में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के कारण घोरेताल नाला अपना रास्ता बदल गया, जिससे मुकामपुरान गांव के कई घर चारों ओर से पानी में घिर गए और वहां रहने वाले लोग पूरी तरह फंस गए।
बाढ़ के साथ आए मलबे ने गांव तक पहुंचने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया, जिससे प्रभावित परिवारों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया। हालात बिगड़ने पर भारतीय सेना ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
जैसे ही पानी का स्तर कुछ कम हुआ और बहाव की तीव्रता घटी, सेना के जवानों ने जोखिम उठाते हुए फंसे हुए ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों को उनके घरों से निकालकर मुख्य गांव में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
सेना की इस त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने मुश्किल समय में सेना की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए जवानों का आभार व्यक्त किया।
प्रशासन और संबंधित एजेंसियां प्रभावित क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.