{"_id":"6a630637608b8288000d53b5","slug":"former-village-head-murdered-head-smashed-with-brick-in-ballia-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia Crime: ईंट से सिर कूंचकर पूर्व प्रधान की हत्या, ट्यूबवेल पर सोते समय किया हमला; खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia Crime: ईंट से सिर कूंचकर पूर्व प्रधान की हत्या, ट्यूबवेल पर सोते समय किया हमला; खून से लथपथ मिला शव
Fri, 24 Jul 2026 11:59 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 AM IST
सार
Ballia News: बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब परिवार के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे। चारपाई पर पूर्व प्रधान का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
उदहा गांव निवासी रामव्यास वर्मा (70) रविवार रात भोजन करने के बाद घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। सुबह परिजन जब ट्यूबवेल पहुंचे तो रामव्यास वर्मा चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।