उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आलमबदी आजमी ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। विधायक आलमबदी की गिनती ईमानदार नेताओं में होती थी। किसी भी राजनीतिक दल का नेता हो वह आलमबदी का सम्मान करता था। हर कोई उनकी सादगी की तारीफ करता था। इसकी सादगी का परिणाम था निजामाबाद की जनता उनके ऊपर विश्वास करती थी और उन्हें पांच बार अपना प्रतिनिधि चुना।
यादों में आलमबदी आजमी: नहीं था विधायकी का गुरुर, रिक्शा की करते थे सवारी; सड़क खोदकर परखते थे काम की गुणवत्ता
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:25 AM IST
सार
Alam Badi Azmi Death: सपा नेता आलमबदी आजमी के निधन से जिले के राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। आलमबदी आजमी सादगी की पहचान और ईमानदारी की मिसाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन