{"_id":"6a61b3754e715212e7024587","slug":"railway-colony-quarters-to-be-cooked-using-png-mou-signed-between-ner-and-gail-in-varanasi-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिलिंडर की झंझट खत्म: रेलवे कालोनी के आवासों में पीएनजी से बनेगा खाना, NER और गेल के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिलिंडर की झंझट खत्म: रेलवे कालोनी के आवासों में पीएनजी से बनेगा खाना, NER और गेल के बीच एमओयू
Thu, 23 Jul 2026 12:02 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:02 PM IST
सार
Varanasi News: रेलवे कालोनी के आवासों में अब पीएनजी से खाना बनेगा। इसके लिए जल्द ही पाइप लाइन बिछेगी। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल और गेल इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ।
विज्ञापन
पीएनजी कनेक्शन
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के रेलवे कालोनियों में अब घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति होगी। यहां आवासों में अब पीएनजी से ही किचन में खाना बनेगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल और गेल इंडिया लिमिटेड में आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभागार कक्ष में बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की मौजूदगी में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह और गेल इंडिया लिमिटेड वाराणसी के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
आशीष जैन ने कहा कि रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति शुरू होने से कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित, निर्बाध, पर्यावरण-अनुकूल और सुविधाजनक गैस उपलब्ध होगी। इससे एलपीजी सिलिंडर पर निर्भरता कम होगी, पारदर्शी मीटर आधारित बिलिंग सुनिश्चित होगी और कर्मचारियों के जीवन स्तर एवं आवासीय सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बेहतर कनेक्टिविटी की कीमत: बनारस में घुमावदार नहीं, सीधी सड़कों पर हुए ज्यादा हादसे; 2025 में 87 मौत
गेल इंडिया लिमिटेड वाराणसी के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि पीएनजी से एलपीजी सिलेंडर के भंडारण, बुकिंग एवं समय-समय पर सिलेंडर बदलने जैसी असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। बताया कि जल्द ही पाइपलाइन बिछाई जाएगी। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।