फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों चर्चा में CRPF असिस्टेंट कमांडेंट?: फिटनेस, डांस और ट्रेंडिंग रील्स, हरियाणा के इस शहर की रहने वाली है

Thu, 23 Jul 2026 01:00 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच आरएफ ऑफिसर सोनिया सहरावत की एक पोस्ट पर बवाल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लुएंसर का रुतबा रखने वाली सहरावत हरियाणा की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
RAF Officer Sonia Sehrawat Haryana Reaction On Social Media
सोनिया सहरावत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत चर्चाओं में आ गई हैं। प्रदर्शन के दाैरान उनके हाथ में चोट लगने की बात सामने आई थी। 


20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान सोनिया सहरावत जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। प्रदर्शन के दौरान वह अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आईं। इसी घटनाक्रम के एक दिन बाद उनकी कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।
RAF Officer Sonia Sehrawat Haryana Reaction On Social Media
सोनिया सहरावत - फोटो : Instagram
सीजेपी ने उन पर प्रदर्शनकारियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लिखा था 'काकरोच, जो अपनी हालत सुधार नहीं सकते हैं चले हैं देश की हालत सुधारने'। इस मुद्दे पर टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी उन्हें घेरा है। अब विवाद के बाद सोनिया सहरावत ने स्टोरी को हटा दिया था।
RAF Officer Sonia Sehrawat Haryana Reaction On Social Media
सोनिया सहरावत - फोटो : Instagram
सोनिया सहरावत हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने ऋषिकुल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 6.21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RAF Officer Sonia Sehrawat Haryana Reaction On Social Media
सोनिया सहरावत - फोटो : Instagram
उनके अकाउंट पर फिटनेस, डांस, ट्रेंडिंग रील्स, निजी जीवन और वर्दी में ड्यूटी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें पोस्ट होती रहती हैं। इस पूरे विवाद पर हालांकि अभी सीआरपीएफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन
RAF Officer Sonia Sehrawat Haryana Reaction On Social Media
सोनिया सहरावत - फोटो : Instagram
सोनिया सहरावत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा पास की है। वे 2023 से बल में कार्यरत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed