बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sanitation workers in Jagraon erupted in anger over the Barnala lathi-charge; they staged a massive protest by blocking the highway and burning effigies of the CM and the DSP

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में जगराओं के सफाई सेवकों का फूटा गुस्सा, CM और DSP का पुतला फूंक हाईवे जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:02 PM IST
Sanitation workers in Jagraon erupted in anger over the Barnala lathi-charge; they staged a massive protest by blocking the highway and burning effigies of the CM and the DSP
अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत सफाई सेवकों पर बरनाला में हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जगराओं के सफाई कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सफाई सेवकों ने पंजाब के मुख्यमंत्री और बरनाला के डीएसपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दोनों की तस्वीरें लगाकर सांकेतिक पुतला तैयार किया और उसकी शव यात्रा निकाली। नगर कौंसिल परिसर से शुरू हुई शव यात्रा रेलवे पुल से होती हुई एसएसपी कार्यालय के बाहर बरनाला-जालंधर हाईवे पर पहुंची, जहां सफाई कर्मियों ने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और बरनाला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में शहर की कई सामाजिक व कर्मचारी जत्थेबंदियां भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। यूनियन के प्रधान अरुण गिल ने आरोप लगाया कि बरनाला में सफाई सेवक शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा गया और महिला कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि जो कर्मचारी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर छिप गए थे, उन्हें भी तलाश कर पीटा गया। सफाई सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि बरनाला के डीएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जगराओं में भी सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर नगर कौंसिल परिसर में धरना दे रहे हैं। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है और कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain: ड्रायफ्रूट, बेलपत्र, त्रिपुंड व चंद्रमा से सजे श्री बाबा महाकाल, रुद्राक्ष की माला पहनाकर दिए दर्शन

23 Jul 2026

Video: रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ छोड़े आंसू गैस के गोले

23 Jul 2026

कानपुर: छापे में मिले विसंगति तो स्पष्टीकरण का मिले मौका, गोष्ठी में वक्ताओं ने दी जानकारी

23 Jul 2026

कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक

23 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

22 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना

22 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ को मिली 8 नई यूपी-112 मोटरसाइकिल, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

22 Jul 2026
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

22 Jul 2026

Meerut: दिनदहाड़े व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 12 लाख नकदी और आठ तोला सोना ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

22 Jul 2026

Bijnor: अफजलगढ़ में युवक की डंडों से पीटकर हत्या, सिर और चेहरे पर डंडों से किये वार, मंगलवार की शाम निकला था घर से, बुधवार सुबह मिला शव

22 Jul 2026

Meerut: पूर्व कर्मचारी के परिवार से विवाद के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे, बीडीओ को भी सुनाई खरी-खोटी

22 Jul 2026

कानपुर: रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी

22 Jul 2026

VIDEO: ताजमहल के गार्डन में निकला सांप, पर्यटकों में फैली दहशत

22 Jul 2026

नोएडा के गेझा मार्केट की खुली नालियों में ग्राहक संग डूब रहा व्यापार

22 Jul 2026

VIDEO: बूथ स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान

22 Jul 2026

Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प

22 Jul 2026

Video: माफिया उत्तराखंड छोड़ो नारे के साथ जन संवाद यात्रा निकालेगी उपपा

22 Jul 2026

Video: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

22 Jul 2026

Video: कांग्रेस ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, जिले भर में किया प्रदर्शन

22 Jul 2026

बारिश में खुजली से जूझ रहे बेजुबान, रोज 25-30 घायल और बीमार पशु पहुंच रहे नोएडा एनिमल शेल्टर

22 Jul 2026

नर्मदा उफान पर: छोटा रपटा पुल डूबा, मंदिर जलमग्न, बम्हनी-मुगदरा मार्ग भी बंद, जान पर खेलकर नाला पार कर रहे लोग

22 Jul 2026

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम में दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई अंतिम तिथि

22 Jul 2026

चोरों का आतंक: तीन ज्वेलरी शॉप ओंर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात

22 Jul 2026

Budaun खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग दंपती झुलसे

22 Jul 2026

पानीपत: समालखा के गढ़ी छाज्जू स्थित प्राचीन सिद्ध श्रीराम मंदिर में आध्यात्मिक क्विज शो कौन बनेगा ज्ञानरत्न का हुआ शभारंभ

22 Jul 2026

चित्रकूट: दोस्त के साथ जंगल घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

22 Jul 2026

कानपुर पहुंचे संयम रत्न विजय सूरिश्री, जगह जगह हुआ स्वागत

22 Jul 2026

जाहलमा नाले में अस्थायी सड़क बहने से बढ़ीं मुश्किलें, जोखिम उठाकर पार पहुंचाया मरीज

22 Jul 2026

Dhar News: सीएचओ ने सरकारी कार्यालय में बैठकर बनाया वीडियो, जंतर-मंतर के प्रदर्शन का किया समर्थन

22 Jul 2026

VIDEO बरेली में जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed