{"_id":"6a5f25ad48965f17b502cae0","slug":"support-for-cjp-people-took-to-streets-in-chandigarh-demanded-education-minister-resignation-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CJP का समर्थन: चंडीगढ़ में सड़क पर उतरे लोग, शिक्षा मंत्री से कुछ अलग अंदाज से मांगा इस्तीफा; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CJP का समर्थन: चंडीगढ़ में सड़क पर उतरे लोग, शिक्षा मंत्री से कुछ अलग अंदाज से मांगा इस्तीफा; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:25 PM IST
सार
सेक्टर 17 में काॅकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दाैरान प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में क्रिएटिव प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काॅकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में चंडीगढ़ में भी लोग सड़कों पर उतरे। इस दाैरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा गया।
सेक्टर 17 में हुए प्रदर्शन के दाैरान प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कुछ ऐसे स्लोगन लिखे पोस्टर्स लहराए गए जिन्हें देख आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
2 of 5
चंडीगढ़ में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
आप ने भी किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सोमवार को दक्षिण मार्ग पर सेक्टर-22, 35, 21 और 34 के चौक पर मानव शृंखला बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और छात्रों की आवाज सुने जाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
3 of 5
चंडीगढ़ में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
आप के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज तथा आंसू गैस का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंडीगढ़ में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह औलख ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इससे छात्रों का व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह बूटरेला ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों के बावजूद केंद्र सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मामलों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
चंडीगढ़ में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने कहा कि सोनम वांगचुक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शन में पार्षद मुनव्वर, योगेश ढींगरा, जगपाल सिंह, अजीत, ललित मोहन, गोपाल अत्री, मनीष, शादाब राठी, जगमोहन, पीपी घई, तरसेम मित्तल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।