Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Tractor-trailer loaded with iron rods goes out of control on a narrow road near Nangal; gets stuck at the edge of a gorge
{"_id":"6a61e412741625fefb0e1420","slug":"video-tractor-trailer-loaded-with-iron-rods-goes-out-of-control-on-a-narrow-road-near-nangal-gets-stuck-at-the-edge-of-a-gorge-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल के पास संकरी सड़क पर अनियंत्रित हुआ सरिया से लदा ट्राला, खाई के किनारे फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल के पास संकरी सड़क पर अनियंत्रित हुआ सरिया से लदा ट्राला, खाई के किनारे फंसा
नंगल से सटे हिमाचल प्रदेश के गोलथाई औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क का एक हिस्सा खुदा हुआ था, जबकि दूसरे हिस्से में रिटेनिंग वॉल (डंगा) का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान संकरी सड़क से गुजर रहा सरिया से लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई की ओर झुक गया और किनारे पर जाकर फंस गया।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्राले और उसमें लदे सरिए को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा।
मौके पर मौजूद ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना था कि संकरी सड़क पर निर्माण कार्य के बावजूद न तो उचित यातायात प्रबंधन किया गया और न ही सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
चालकों के अनुसार, घटना के बाद ठेकेदार को कई बार फोन किए गए, लेकिन काफी देर तक ट्राले को निकालने के लिए कोई मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची। बाद में दो क्रेनों की मदद से ट्राले को खाई के किनारे से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घटना के चलते लंबे समय तक यातायात बाधित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।