बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress protests against lathi-charge in Delhi and Punjab; effigies of PM and CM burnt in Jagraon

दिल्ली और पंजाब में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जगराओं में फूंके पीएम और सीएम के पुतले

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:21 PM IST
Congress protests against lathi-charge in Delhi and Punjab; effigies of PM and CM burnt in Jagraon
पेपर लीक मामले में इंसाफ व मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में अपने भविष्य की खातिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा पंजाब में सफाई सेवकों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जगराओं के तहसील चौक में धरना देकर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस प्रधान मेजर सिंह की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके गए। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब की घटनाओं के विरोध में लुधियाना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों—जगराओं, दाखा, गिल, रायकोट और साहनेवाल—के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया था। हालांकि पांच में से केवल तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी ही धरने में पहुंचे। जगराओं से पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, साहनेवाल से विक्रम बाजवा और गिल से कुलदीप बैद मौजूद रहे, जबकि दाखा से कैप्टन संदीप संधू और रायकोट से कमल अमर सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। धरने में कार्यकर्ताओं की अपेक्षा नेताओं की संख्या अधिक दिखाई दी, जिससे कांग्रेस संगठन की अंदरूनी स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज रहीं। शहर में यह चर्चा भी रही कि यह प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग समर्थक गुट की ओर से आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे गुट के कई नेता और कार्यकर्ता नजर नहीं आए। कम भीड़ को देखते हुए नेताओं ने करीब आधे घंटे के भीतर ही कार्यक्रम समाप्त करते हुए दोनों सरकारों के पुतले फूंक दिए। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सफाई सेवकों पर लाठियां चलाकर सरकार ने कर्मचारियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आएंगे तो जनता इसका जवाब मतदान के जरिए देगी। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध करते हुए कहा कि युवा अपने भविष्य के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन जब भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं तो उन्हें न्याय मिलने के बजाय लाठियां मिलती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काट डाला, सुबह घर में हुई वारदात से दहला पुरैना गांव, आरोपी बेटा हिरासत में

23 Jul 2026

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में अरबी की खेती से किसानों को मिल रहा अच्छा मुनाफा

कानपुर: तिलक हॉल से निकला कांग्रेस का जुलूस, कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

23 Jul 2026

रीवा कलेक्टर की RTO कार्यालय में दबिश: 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे', एजेंटों को लगाई फटकार; वीडियो

23 Jul 2026

बिलासपुर: अवैध गतिविधियों की शिकायत पर OYO होटल सील. निगम की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

VIDEO: शिकोहाबाद रोड पर देर रात एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ शातिर बदमाश

23 Jul 2026

मोगा में सिंचाई मंत्री ने किया 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन

Ujjain: ड्रायफ्रूट, बेलपत्र, त्रिपुंड व चंद्रमा से सजे श्री बाबा महाकाल, रुद्राक्ष की माला पहनाकर दिए दर्शन

23 Jul 2026

Video: रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ छोड़े आंसू गैस के गोले

23 Jul 2026

कानपुर: छापे में मिले विसंगति तो स्पष्टीकरण का मिले मौका, गोष्ठी में वक्ताओं ने दी जानकारी

23 Jul 2026

कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक

23 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

22 Jul 2026

Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना

22 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ को मिली 8 नई यूपी-112 मोटरसाइकिल, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

22 Jul 2026

Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

22 Jul 2026

Meerut: दिनदहाड़े व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 12 लाख नकदी और आठ तोला सोना ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

22 Jul 2026

Bijnor: अफजलगढ़ में युवक की डंडों से पीटकर हत्या, सिर और चेहरे पर डंडों से किये वार, मंगलवार की शाम निकला था घर से, बुधवार सुबह मिला शव

22 Jul 2026

Meerut: पूर्व कर्मचारी के परिवार से विवाद के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे, बीडीओ को भी सुनाई खरी-खोटी

22 Jul 2026

कानपुर: रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी

22 Jul 2026

VIDEO: ताजमहल के गार्डन में निकला सांप, पर्यटकों में फैली दहशत

22 Jul 2026

नोएडा के गेझा मार्केट की खुली नालियों में ग्राहक संग डूब रहा व्यापार

22 Jul 2026

VIDEO: बूथ स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान

22 Jul 2026

Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प

22 Jul 2026

Video: माफिया उत्तराखंड छोड़ो नारे के साथ जन संवाद यात्रा निकालेगी उपपा

22 Jul 2026

Video: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

22 Jul 2026

Video: कांग्रेस ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, जिले भर में किया प्रदर्शन

22 Jul 2026

बारिश में खुजली से जूझ रहे बेजुबान, रोज 25-30 घायल और बीमार पशु पहुंच रहे नोएडा एनिमल शेल्टर

22 Jul 2026

नर्मदा उफान पर: छोटा रपटा पुल डूबा, मंदिर जलमग्न, बम्हनी-मुगदरा मार्ग भी बंद, जान पर खेलकर नाला पार कर रहे लोग

22 Jul 2026

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम में दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई अंतिम तिथि

22 Jul 2026

चोरों का आतंक: तीन ज्वेलरी शॉप ओंर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed