एनसीआर में पूरे सप्ताह रहेगा बादलों का डेरा: दिल्ली-NCR में हुई बूंदाबांदी; भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान नियंत्रित रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे सप्ताह आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
आईएमडी ने 24 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 29 जुलाई तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से तेज बारिश की संभावना कम है। बादलों की मौजूदगी और हल्की फुहारों से तापमान नियंत्रित रहेगा।
कल बृहस्पतिवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। लेकिन, इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
पढ़ें पूर्वानुमान
दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 24, 25, 27 और 28 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में 24 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
वहीं, 26 और 29 जुलाई को बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।