फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police leave cancel due to neet 2026 protest in Many districts of Bihar News today

Bihar : अभी हिंसा का खतरा, बिहार पुलिस की सारी छुट्टियां रद्द; आम लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी

Thu, 23 Jul 2026 10:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 23 Jul 2026 10:00 PM IST
सार

Bihar Police : मंगलवार को दिल्ली के बाद बुधवार को पटना में जबरदस्त हंगामा हुआ। लाठीचार्ज भी। गुरुवार को बिहार के कई शहरों ऐसी खबरें आईं। खतरा अभी कायम है। बिहार पुलिस ने सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन
Bihar Police leave cancel due to neet 2026 protest in Many districts of Bihar News today
बिहार में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में हाल के दिनों में बढ़ती हिंसा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 24 जुलाई से अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं, पटना पुलिस ने हिंसा में शामिल उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान और जानकारी साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन


24 जुलाई से सभी छुट्टियां रद्द

बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था प्रभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में विशेष कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 जुलाई से सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक रद्द रहेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पटना पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ तेज की कार्रवाई

इधर, पटना पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से अपील की है कि वे उपद्रवियों से सतर्क रहें और उनकी पहचान होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीरें

पटना पुलिस ने हिंसा में शामिल संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की पहचान कर उनके बारे में जानकारी देने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

लोगों से मांगी सहयोग की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को जारी की गई तस्वीरों में दिख रहे लोगों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि आम लोगों का सहयोग मिलने से उपद्रवियों की जल्द गिरफ्तारी संभव होगी।


इन नंबरों पर दें सूचना

पटना पुलिस ने जानकारी साझा करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं- 9939919191, 0612-2217000। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उपद्रवी के बारे में तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed