फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain has been occurring since morning in several districts, including Patna; weather forecast.

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश, जानिए कहां-कैसा रहेगा बिहार में मौसम

Fri, 24 Jul 2026 09:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jul 2026 09:29 AM IST
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचें तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही कृषि कार्य करें।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain has been occurring since morning in several districts, including Patna; weather forecast.
आज भी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून अपना रंग पूरी तरह दिखा रहा है। पटना समेत कई जिलों में गुरुवार मध्य रात्रि से ही बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी रुक-रुक कर जारी किया है। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, पटना, भोजपुर और सारण जिले के कुछ प्रखंडों के लिए अगले एक से तीन घंटे के भीतर गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार
24 जुलाई के वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहेंगी। इन जिलों को यलो वॉच श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

Bihar: 'बजट पूरा खर्च नहीं, जो खर्च किए उनमें हजारों करोड़ का हिसाब नहीं'- कैग ने बिहार सरकार का खोला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण बिहार में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य
पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में आज पूरे दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

पिछले 24 घंटे में कहां-कैसा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस कैमूर (भभुआ) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस वैशाली में दर्ज हुआ। राज्य का अधिकतम तापमान 30.6 से 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। वहीं, मधुबनी जिले में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज हवा चली। वर्षा की बात करें तो बैसा में 62.8 मिमी, मुरलीगंज में 56.2 मिमी, कृत्यानंद नगर में 52.2 मिमी, बहादुरगंज में 50.2 मिमी, कुमारखंड में 47.6 मिमी, बनमनखी में 45.2 मिमी, सिंहेश्वर में 38.6 मिमी, अररिया में 38.0 मिमी, पटोरी में 37.2 मिमी, पूर्णिया में 35.6 मिमी, मोहिउद्दीननगर में 35.4 मिमी और पुनपुन में 34.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed