फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two women died in accident in faridkot

फरीदकोट में हादसा: पानी भरने निकलीं देवरानी-जेठानी को कार ने मारी टक्कर, कई मीटर घसीटा; दोनों की मौत

Fri, 24 Jul 2026 01:43 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Jul 2026 01:43 PM IST
सार

शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43) पत्नी मनदीप कुमार और पूजा (49) पत्नी मनोज कुमार सुबह करीब 8 बजे एक्टिवा पर नहर किनारे लगे नलों से पीने का पानी भरकर आ रही थी। जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two women died in accident in faridkot
फरीदकोट में सड़क हादसे में दो महिलाओं की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट के शहीद बलविंदर सिंह नगर में शुक्रवार सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोजाना की तरह घर के लिए पीने का पानी लेने निकलीं देवरानी-जेठानी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। सादिक रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43) पत्नी मनदीप कुमार और पूजा (49) पत्नी मनोज कुमार सुबह करीब 8 बजे एक्टिवा पर नहर किनारे लगे नलों से पीने का पानी भरकर आ रही थी। जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार दोनों महिलाओं को कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं रोज की तरह सिर्फ घर के लिए पीने का पानी लेने निकली थीं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वे कभी वापस नहीं लौटेंगी। परिवार ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक गांव पिंडी बलोचा निवासी रविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed