{"_id":"6a6316c101ca5cc103082d50","slug":"video-khanna-sanitation-union-lashes-out-at-barnala-dsp-holds-protest-march-demanding-dismissal-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला डीएसपी पर भड़की खन्ना सफाई यूनियन, रोष मार्च निकालकर बर्खास्तगी की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला डीएसपी पर भड़की खन्ना सफाई यूनियन, रोष मार्च निकालकर बर्खास्तगी की उठाई मांग
बरनाला में एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित तौर पर डीएसपी द्वारा की गई मारपीट और गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को खन्ना सफाई यूनियन ने रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संबंधित डीएसपी को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग उठाई। सफाई यूनियन के प्रधान गरीबदास ने कहा कि यदि आरोप सही हैं तो यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस अधिकारी पर कानून लागू करवाने की जिम्मेदारी है, उसी पर एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित रूप से बर्बरता करने का आरोप लगना पूरे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करता है।
गरीबदास ने कहा कि यूनियन किसी भी कीमत पर महिला कर्मचारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों का रोष मार्च अमलोह रोड से शुरू होकर बुक मार्केट, ललहेड़ी रोड चौक तक निकाला गया। चौक पर धरना लगाकर मांग पत्र एसडीएम खन्ना को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।