{"_id":"6a6324e87c4e857f420604d1","slug":"afghan-national-arrested-at-delhi-airport-with-a-fake-indian-passport-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पहचान बदलकर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया, अफगान नागरिक की दुबई भागने की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पहचान बदलकर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया, अफगान नागरिक की दुबई भागने की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर पकड़ा
Fri, 24 Jul 2026 02:10 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी पहचान के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाकर दुबई जाने की कोशिश कर रहे एक अफगान नागरिक को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई की शाम सात बजे यूसुफ अब्दुल गफ्फार हजरत नाम का एक यात्री भारतीय पासपोर्ट लेकर दुबई जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। उसका पासपोर्ट में पता हावड़ा, पश्चिम बंगाल का था। अधिकारियों को उसकी पहचान पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
तलाशी में उसके पास से अफगानी पासपोर्ट मिला, जिससे पता चला कि उसका असली नाम हजरत यूसुफ है। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह 2021 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और उसका भारत से बाहर जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट हासिल कर भारतीय नागरिक बनकर विदेश जाने की कोशिश की। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन दस्तावेजों व किस नेटवर्क की मदद से पासपोर्ट बना और इस फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं।