{"_id":"6a632645976ca5627c08261b","slug":"police-arrested-three-accused-for-supplying-chinese-manjha-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नकली ग्राहक बनकर मांझे का दिया ऑर्डर, पुलिस ने चीनी मांझे की सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नकली ग्राहक बनकर मांझे का दिया ऑर्डर, पुलिस ने चीनी मांझे की सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा
Fri, 24 Jul 2026 02:16 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 रोल चीनी मांझा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में विनीत (21), हिमांशु (26) और दीपांशु (18) शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बुधवार को यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के पास मांझे की डिलीवरी होनी थी। पीपल फॉर एनिमल्स के एनिमल वेलफेयर अधिकारी गौरव गुप्ता को यह जानकारी मिली। उन्होंने नकली ग्राहक बनकर मांझे का ऑर्डर दिया। डिलीवरी से पहले गौरव ने 112 नंबर पर पुलिस को शिकायत की। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने आरोपियों को मांझे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन