{"_id":"6a63066aa84b54f5de0c5d2a","slug":"video-dharamshala-congress-protest-neet-paper-leak-rally-kangra-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak Protest: धर्मशाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Paper Leak Protest: धर्मशाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:00 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को धर्मशाला में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहर में मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हुए हैं। उनका कहना था कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने में केंद्र सरकार विफल रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।