फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mohanlal Badoli appointed Chairman of the Haryana Bureau of Public Enterprises.

Sonipat News: मोहनलाल बड़ौली हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष बने

Sat, 25 Jul 2026 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Mohanlal Badoli appointed Chairman of the Haryana Bureau of Public Enterprises.
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में एचबीपीई के चेयरमैन नियुक्त होने पर मोहन लाल बड़ौली के साथ जश्न म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा सरकार ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग ने राज्यपाल की मंजूरी से यह अधिसूचना जारी की है। मोहनलाल बड़ौली की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हुई है। उनकी नियुक्ति की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
इस सूचना पर सेक्टर-15 स्थित उनके कार्यालय में उत्साह का माहौल बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी मनाई। उन्होंने इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ता को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। कार्यकर्ताओं के अनुसार, बड़ौली के अनुभव से प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों को लाभ मिलेगा। हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज वित्त विभाग के अधीन एक महत्वपूर्ण संस्था है।
विज्ञापन

इस पद पर पहले सुभाष बराला वर्ष 2020 में अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। उन्हें बाद में हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। मोहनलाल बड़ौली हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने राई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया है। हाल ही में भाजपा संगठन में बदलाव के बाद अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed