फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian team departs for World Wrestling Championships; Sachin Sharma is the head coach.

Sonipat News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम रवाना, सचिन शर्मा मुख्य कोच

Sat, 25 Jul 2026 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Indian team departs for World Wrestling Championships; Sachin Sharma is the head coach.
फोटो : : विश्व कुश्ती चैंपियन​शिप के लिए रवाना होती भारतीय अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अजरबैजान की राजधानी बाकू में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल रवाना हो गया है। सोनीपत के गांव सफियाबाद स्थित स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी के मुख्य कोच सचिन शर्मा को भारतीय अंडर-17 ग्रीको-रोमन टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने में उनके उत्कृष्ट अनुभव और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सचिन शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में भारतीय टीम का मार्गदर्शन करने जा रहे सचिन शर्मा से एक बार फिर देश को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

इस बार सबसे अधिक निगाहें भारतीय महिला टीम पर रहेंगी, जिसने पिछले दो वर्षों में विश्व कुश्ती में नया इतिहास रचा है। वर्ष 2024 में जॉर्डन के अम्मान में भारतीय महिला टीम ने 185 अंकों के साथ पहली बार विश्व टीम चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2025 में ग्रीस के एथेंस में भी भारतीय महिला टीम ने अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया। अब टीम लगातार तीसरी बार विश्व टीम चैंपियन बनने के इरादे से बाकू के अखाड़े में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में हरियाणा की दीक्षा, निकिता सहरावत, अवंशिका, अंतरा, तानिया और गरिमा सहित देशभर की प्रतिभाशाली पहलवान भारतीय चुनौती को मजबूत बनाएंगी। वहीं फ्रीस्टाइल टीम में हरियाणा के सतिंदर, कृष्ण, अनुज, सक्षम और आरुष राणा से पदक की उम्मीदें रहेंगी।

ग्रीको-रोमन वर्ग में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के पहलवानों के साथ हरियाणा के हर्ष दलाल 110 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूरी टीम को तकनीकी और रणनीतिक रूप से मजबूत बनाने की जिम्मेदारी मुख्य कोच सचिन शर्मा के कंधों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed