{"_id":"6a64dbd5efa47004f0096e6b","slug":"inld-protests-the-vandalizing-of-the-former-deputy-prime-ministers-statue-warns-of-a-major-agitation-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157592-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पूर्व उप प्रधानमंत्री की प्रतिमा तोड़ने पर इनेलो का विरोध, बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पूर्व उप प्रधानमंत्री की प्रतिमा तोड़ने पर इनेलो का विरोध, बड़े आंदोलन की चेतावनी
Sat, 25 Jul 2026 09:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में पुरखास अड्डे पर पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा तोड़ने के मामले में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पुरखास अड्डे पर पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा तोड़ने के मामले में इनेलो का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि ताऊ देवीलाल किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के सर्वमान्य नेता थे। भाजपा सरकार की छोटी मानसिकता वाली कार्रवाई से जनता में रोष है।
जिला अध्यक्ष ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले पर संज्ञान लेकर प्रतिमा को ससम्मान पुनर्स्थापित नहीं किया तो इनेलो बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। पूर्व चेयरमैन सतपाल गोयल ने कहा कि जननायक देवीलाल ने हमेशा 36 बिरादरी के भले के लिए काम किया। उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सरकार जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने व महापुरुषों के अपमान जैसे हथकंडे अपना रही है। इस दौरान सुरेश त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, महिला जिला अध्यक्ष मनजीत फोगाट, राजबीर जोगी, पूनम रोहिल्ला, राजेंद्र जांगड़ा, निर्मला खत्री, शीला, उषा मौजूद रहे।