{"_id":"6a6304e675b2a2955e0f4529","slug":"video-villagers-in-guliya-bahadurgarh-performed-havan-yajna-for-the-reconstruction-of-the-ancient-dada-sarangdev-temple-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के गुलिया में प्राचीन दादा सारंगदेव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया हवन-यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के गुलिया में प्राचीन दादा सारंगदेव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया हवन-यज्ञ
गुलिया 24 गांव में आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले दादा सारंगदेव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ हवन में आहुति डालकर मंदिर के नए निर्माण का संकल्प लिया। दादा सारंगदेव मंदिर लंबे समय से ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। क्षेत्र के लोग यहां श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का वर्तमान स्वरूप काफी पुराना और प्राचीन हो चुका है। मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है। इसी के तहत पुराने मंदिर और प्राचीन स्थल को विधि-विधान के साथ खंडित करने का कार्य शुरू किया गया है, ताकि उसी स्थान पर नया मंदिर बनाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि नए मंदिर का निर्माण सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा।
हवन-यज्ञ के दौरान ग्रामीणों ने दादा सारंगदेव से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बादली के सरपंच आनंद गुलिया, विनोद गुलिया, मनोज ठेकेदार, तेजपाल, अजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने हवन में आहुति डालकर मंदिर निर्माण के कार्य में सहयोग देने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।