{"_id":"6a62fe844b9cd2c9140a0ad7","slug":"video-hrtc-bus-breakdown-near-ramshahr-nalagarh-depot-35-passengers-stranded-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"HRTC Bus Breakdown: रामशहर के पास बीच जंगल में खराब हुई HRTC बस, 35 यात्री घंटों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC Bus Breakdown: रामशहर के पास बीच जंगल में खराब हुई HRTC बस, 35 यात्री घंटों परेशान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:26 AM IST
Link Copied
नालागढ़ डिपो की एचआरटीसी बस (HP 12-2636) बुधवार दोपहर नालागढ़ से दिग्गल-चंडी की ओर जाते समय रामशहर से करीब चार किलोमीटर दूर रामगढ़ के जंगल में तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिन्हें काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के बेयरिंग में खराबी आने के कारण यह समस्या हुई। चालक ने बेयरिंग से असामान्य आवाज सुनते ही सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। इससे किसी संभावित बड़े हादसे से बचाव हो गया। बस खराब होने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजबूरी में टैक्सी और अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कई यात्रियों ने अतिरिक्त किराया देकर सफर पूरा किया। स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों का आरोप है कि नालागढ़ डिपो की पुरानी बसें आए दिन तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं। इससे कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। नालागढ़ बस अड्डा इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिलते ही मैकेनिक को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिपो के पास 62 बसों से 163 रूट संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बसों की कमी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मिली 15 नई इलेक्ट्रिक बसों की पासिंग प्रक्रिया करीब 12 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल बुधवार को ही शिमला रूट पर तीन बसों के खराब होने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने परिवहन विभाग से बसों की नियमित तकनीकी जांच और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।