Riya Ahir: पीएम मोदी के बयान पर वायरल मॉडल का आया रिएक्शन, रिया अहीर बोलीं- ‘मांगे सुनी गईं पर काम बाकी है’
Rhiya Ahir On Pm Modi: मुंबई में नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान वायरल हुईं मॉडल रिया अहीर ने पीएम मोदी के अश्वासन और सोनम वांगचुक के अनशन पर काफी कुछ कहा। जानें क्या बोलीं रिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पेपर लीक मामले में देशभर में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान मॉडल रिया अहीर पुलिस वैन को रोकने के लिए उसके सामने खड़ी हो गईं और उनकी यह तस्वीर वायरल हो गईं।
शुक्रवार को एएनआई से बातचीत में रिया ने पेपर लीक मामले पर बात की। साथ ही अपनी वायरल हुई तस्वीर पर भी काफी कुछ कहा।
मॉडल बोलीं पीएम मोदी से सहमत
रिया अहीर मुंबई में नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के चहरे के रूप में उभरी हैं। एएनआई से बातचीत में पीएम मोदी के बयान पर रिया ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री से सहमत हूं, उनके (नीट पेपर लीक करने वालाें) खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और यही मांगें थीं।’
रिया ने आगे कहा, 'इन घोषणाओं के साथ ठोस एक्शन भी लिए जाने चाहिए। मांग सुनी जा रही है, यह बहुत अच्छी बात है। मगर कहना एक बात है और होना एक बात। 2024 के लीक का कथित मास्टरमाइंड जमानत पर रिहा हो गया और आरोपों से बरी हो गया। मुझे उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा।'
#WATCH | Mumbai: On PM Modi's video message regarding strict action over paper leak matter, model Rhiya Ahir, one of the faces of the protest at Mumbai's Shivaji Park on July 22, says, "Absolutely, those were the demands of the students. So, the demands are being heard, that's… pic.twitter.com/3eAJh5AbRS
— ANI (@ANI) July 24, 2026
सोनम वांगचुक का समर्थन करती हूं
रिया अहीर ने सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘उपवास करना और अपनी मांगों पर अड़े रहना दो अलग-अलग बातें हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने अपना उपवास तोड़ दिया है, लेकिन मुझे पता है कि वे अपनी मांगों पर डटे रहेंगे।’
इसके साथ ही उन्होंने सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत को अच्छा बताया। उन्होंने कहा, ‘इतने अधिक लोग इस बातचीत में शामिल हो रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है लेकिन बातचीत से कुछ परिणाम निकलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह सार्थक होगा।’
#WATCH | Mumbai: On her viral video of standing before Mumbai police van during student protest at Mumbai's Shivaji Park on July 22, model Rhiya Ahir says, "I did not think about others in that moment, I just thought about the people in the van. There were cops in there and those… pic.twitter.com/FlSjErOAvO
— ANI (@ANI) July 24, 2026
इसके अलावा रिया ने अपनी तस्वीर वायरल होने पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने उस वक्त किसी और के बारे में नहीं सोचा। मैं सिर्फ वैन में मौजूद लोगों के बारे में सोच रही थी।'
कौन हैं रिया अहीर
रिया अहीर एक 27 वर्षीय मुंबई बेस्ड मॉडल हैं। वह हाल ही में मुंबई में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं। रिया के इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।इससे पहले वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने ‘दिलबरा’ गाने पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो उनके फॉलोअर्स ने काफी पसंद किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Who is Riya Ahir: कौन हैं रिया अहीर? 27 साल की मॉडल को ट्विकंल समेत कई सेलेब्स का सपोर्ट; सोशल मीडिया पर छाईं