फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   25 Years Of Harry Potter: All eight Harry Potter films returning to theaters worldwide for 25th Anniversary

Harry Potter Movies: परदे पर लौट रहा जादू! सिनेमाघरों में देख पाएंगे 'हैरी पॉटर' की सभी आठ फिल्में; जानिए कब?

Fri, 24 Jul 2026 01:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Jul 2026 01:24 PM IST
सार

25th Anniversary Of Harry Potter: 'हैरी पॉटर' सीरीज की पहली फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसके बाद सात और फिल्मों ने दस्तक दी। दर्शक अब सभी आठ फिल्में सिनेमाघरों में देख पाएंगे। 

विज्ञापन
25 Years Of Harry Potter: All eight Harry Potter films returning to theaters worldwide for 25th Anniversary
हैरी पॉटर - फोटो : साभार@imdb

विस्तार

लोकप्रिय सीरीज 'हैरी पॉटर' की फिल्मों को देखते हुए एक पूरी पीढ़ी बड़ी हुई है। इससे दर्शकों का अलग जुड़ाव है। पहली फिल्म 2001 में आई थी और इस बात को इस साल 25 वर्ष हो रहे हैं। फिल्म के सिल्वर जुबली वर्ष को खास बनाने के लिए 'हैरी पॉटर' की आठों फिल्मों को फिर से रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन


बड़े परदे पर कब री-रिलीज होंगी फिल्में 
'हैरी पॉटर' का जादू सिनेमाघरों में फिर लौटने वाला है। दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर इन फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। हैरी पॉटर की सभी आठ फिल्में फिर से रिलीज जो हो रही हैं। इस साल 27 अगस्त से 3 सितंबर तक ये फिल्में बड़े परदे पर आ रही हैं। 
विज्ञापन

25 Years Of Harry Potter: All eight Harry Potter films returning to theaters worldwide for 25th Anniversary
हैरी पॉटर - फोटो : साभार@imdb

कब से उपलब्ध होंगे टिकट
'हैरी पॉटर' के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसके मुताबिक फिल्मों को वर्ल्डवाइड री-रिलीज किया जा रहा है। इसके लिए टिकट 31 जुलाई से मिलने लगेंगे। इन फिल्मों का फिर से रिलीज किया जाना दर्शकों के लिए एक खास पल होगा और वे फिर से पुरानी यादों में लौट सकेंगे। यह फिल्म कनाडा, अमेरिका व अन्य देशों के अलावा भारत में भी रिलीज होने जा रही हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)

नेटिजंस हुए उत्साहित
बता दें कि 'हैरी पॉटर' सीरीज की फिल्में राइटर जे.के. रोलिंग के उपन्यासों पर आधारित हैं। फिल्मों की री-रिलीज को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'हम तैयार हैं, फिर से पुरानी यादों में लौटने के लिए'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed