फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   johnny depp starrer Ebenezer trailer released in comic con

स्क्रूज की भूमिका लौटेंगे जॉनी डेप, कॉमिक कॉन में रिलीज हुआ 'एबेनेजर' का ट्रेलर; अनोखे लुक में दिखे एक्टर

Fri, 24 Jul 2026 02:15 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Jul 2026 02:15 PM IST
सार

 Ebenezer Trailer Release: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप एक लंबे समय के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘एबेनेजर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में वह फिर एक बार रहस्मयी अंदाज में नजर आएंगे।

विज्ञापन
johnny depp starrer Ebenezer trailer released in comic con
जॉनी डेप फिल्म ‘एबेनेजर’ में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप सिनेमा हॉल में अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘एबेनेजर’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

कॉमिक कॉन में जॉनी डेप ने दिया सरप्राइज
हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में यह खबर जॉनी ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की। जॉनी स्टेज पर पूरी तरह अपने किरदार एबेनेजर स्क्रूज के कॉस्ट्यूम में आ गए। जिसे देखकर कुछ वक्त के लिए फैंस आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद डेप ने 'डायरेक्टर्स ऑन डायरेक्टिंग' पैनल में भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एबेनेजर स्क्रूज के किरदार में आएंगे नजर
एक्टर जॉनी डेप एक लंबे ब्रेक के बाद फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म ‘एबेनेजर’ में वह एबेनेजर स्क्रूज नाम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और अकेला रहेगा। फिल्म चार्ल्स डिकेंस की क्लासिक बुक 'अ क्रिसमस कैरल' पर आधारित है। मगर फिल्म में इसका ज्यादा डार्क वर्जन प्रस्तुत किया जाएगा। 

 

johnny depp starrer Ebenezer trailer released in comic con
जॉनी डेप फिल्म ‘एबेनेजर’ में - फोटो : सोशल मीडिया

भूतों से होगा सामना

फिल्म ‘एबेनेजर’ के ट्रेलर के अनुसार डेप के किरदार एबेनेजर स्क्रूज का सामना भूतों  से होता है। इस दौरान वह आत्माओं उसे फिर से  उसके अतीत के पलों को फिर से जीने के लिए मजबूर करती हैं। मगर वह इन सब से परेशान नहीं होता वह रोड पर घूमता है। इसके साथ ही सबसे कहता है, ‘वापस आकर अच्छा लग रहा है।’ उनका यह रील लाइफ का डायलॉग उनकी रियल लाइफ पर भी सटीक बैठता है। क्योंकि पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड से 2022 में मानहानी के केस के बाद से उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं आया। 

कब होगी फिल्म रिलीज? 
फिल्म ‘एबेनेजर’ का निर्माण पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर के तहत हुआ है। फिल्म में जॉनी डेप के अलावा एंड्रिया राइजबोरो, ट्रामेल टिलमैन, इयान मैककेलन, रूपर्ट ग्रिंट, सैम क्लैफ्लिन और डेजी रिडले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 13 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed