{"_id":"6a63523873a7f97e4103862a","slug":"telangana-man-found-hanging-alleged-suicide-note-mentions-pm-modi-name-what-is-whole-story-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कथित सुसाइड नोट में PM मोदी का नाम; क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कथित सुसाइड नोट में PM मोदी का नाम; क्या है पूरा मामला?
Fri, 24 Jul 2026 05:24 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:24 PM IST
सार
तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस का कहना है कि नोट की सत्यता की जांच की जा रही है और शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा दिख रहा। ऐसे में आखिर इस घटना के पीछे पूरा मामला क्या है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
सुसाइड नोट की सत्यता पर पुलिस ने क्या कहा?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। युवक अपने घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान वंशी के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। पुलिस के अनुसार, वह राजन्ना सिरसिला जिले के राचर्ला गोल्लापल्ली गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम उसकी अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ शराब पी। गुरुवार सुबह वह अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पहचान वंशी के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। पुलिस के अनुसार, वह राजन्ना सिरसिला जिले के राचर्ला गोल्लापल्ली गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम उसकी अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ शराब पी। गुरुवार सुबह वह अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में क्या लिखा मिला?
पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिला है। यह नोट मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) से जुड़े एन्यूमरेशन फॉर्म की प्राप्ति रसीद की कॉपी पर लिखा हुआ बताया गया है। इस नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नोट वास्तव में वंशी ने ही लिखा था या नहीं।
विज्ञापन