{"_id":"6a630177c1f53a34e80fa635","slug":"video-jathedi-school-anti-chitta-awareness-program-una-ndps-act-students-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: जटहेड़ी स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए, दिलाई गई एंटी चिट्टा शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जटहेड़ी स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए, दिलाई गई एंटी चिट्टा शपथ
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:38 AM IST
Link Copied
उपमंडल बंगाणा की सोहलासिंगी धार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में शुक्रवार को नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में स्कूल की नशा निवारण समिति के प्रभारी एवं इतिहास प्रवक्ता शशि पाल ने विद्यार्थियों को NDPS Act (मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम, 1985) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून मादक पदार्थों के उत्पादन, बिक्री, खरीद, परिवहन और सेवन पर कड़ी रोक लगाता है तथा इसके उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू रानी ने छात्रों को चिट्टे की लत, उसके दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर दसवीं कक्षा के छात्र आदित्य शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाई। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्कूल के पीटीआई प्रभात सिंह ने कहा कि यदि किसी को मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।