{"_id":"6a6301d0e60c0f65ab04e96a","slug":"video-solan-dehunghat-alto-car-hit-scooty-one-injured-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Accident News: गलत दिशा से आई ऑल्टो ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Accident News: गलत दिशा से आई ऑल्टो ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक घायल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:40 AM IST
Link Copied
नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर-1 देहूंघाट स्थित दादा चेलाराम आश्रम के समीप शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रही एक ऑल्टो कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कूटी चालक की जान बच गई। उसे हादसे में हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक बहसबाजी भी हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य बनाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।