{"_id":"6a62f9fc90a455ee26057254","slug":"video-two-accused-arrested-in-connection-with-the-suspicious-death-of-a-villager-in-goginapani-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोगिनापानी में ग्रामीण की संदिग्ध मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोगिनापानी में ग्रामीण की संदिग्ध मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:07 AM IST
Link Copied
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गोगिनापानी में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दोस्तों के साथ शराब पी रहे एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोगिनापानी निवासी गोपाल राम (45) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गोपाल राम अपने साथियों पुष्कर सिंह (52) निवासी गोगिनापानी, जीवन सिंह (45) पुत्र प्रताप सिंह, निवासी फल्यांटी के साथ सुबह से ही एक साथ बैठा हुआ था। चारों लोग सुबह से ही शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। शाम करीब पांच बजे गोगिनापानी स्थित एक दुकान के पास अचानक इनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आपस में मारपीट शुरू हो गई। इसी धक्का-मुक्की और झगड़े के दौरान गोपाल राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। मृतक गोपाल राम के जीजा फकीर राम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के जीजा फकीर राम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके 43 वर्षीय साले गोपाल राम के साथ बुधवार शाम करीब पांच बजे तिमली सैंण में सोनू उर्फ योगेश पांडे की दुकान के पास कुछ लोगों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी योगेश जोशी की ओर से दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जीवन सिंह और पुष्कर सिंह को नामजद करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।