{"_id":"6a6353f1e0fcc0b883059ecb","slug":"video-congress-protest-against-the-lathi-charge-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सलेमपुर। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता चन्द्र भूषण पांडेय एवं दिव्यांगजन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान पांडेय ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रख रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है और सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
नेताओं ने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उनका समाधान निकाला जाए।
इस दौरान डॉ. नरेंद्र यादव, अखिलेश मिश्र, उपेंद्र शर्मा, शिवांश मिश्र, उमेश तिवारी, ओपी शुक्ल, आकाश कुमार, अमित कुमार सिंह व गंगा सागर मिश्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।