देवरिया: शादी का दबाव बनाने पर स्कूल मैनेजर ने की शिक्षिका की हत्या, सात घंटे तक कार में लेकर घूमता रहा शव
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार की डिक्की में रख दिया। इसके बाद दोनों करीब सात घंटे तक शव लेकर देवरिया और गोरखपुर के सीमावर्ती गांवों में घूमते रहे। इस दौरान उनकी कार रामलक्षन पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरी।
विस्तार
स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी
परिजनों के अनुसार, शिक्षिका शनिवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उन्होंने बताया था कि वह वेतन लेने जा रही हैं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधक ने वेतन देने के बहाने उन्हें बुलाया और कार में बैठा लिया। आरोप है कि प्रबंधक और उसके एक साथी ने कार में ही गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार की डिक्की में रख दिया। इसके बाद दोनों करीब सात घंटे तक शव लेकर देवरिया और गोरखपुर के सीमावर्ती गांवों में घूमते रहे। इस दौरान उनकी कार रामलक्षन पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरी। देर शाम आरोपियों ने कंहौली गांव के पास झाड़ियों में शव फेंक दिया और फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से शव की पहचान कराने के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मामले में हत्या की बात सामने आई।
रुद्रपुर के सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।