फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Lali arrives from London to visit Billy in Baghpat; enjoys village life

यूपी: बागपत के बिली से मिलने लंदन से आई लाली, गांव की जिंदगी का लिया आनंद, जानें क्या-क्या किया

Mon, 02 Nov 2026 12:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

Baghpat News इंस्टाग्राम पर काऊबॉय शुभम उर्फ बिली से दोस्ती के बाद लाली बागपत आ गईं। गांव बावली की पट्टी मोल्हू में चार दिन लंदन की लाली ठहरीं। ट्रैक्टर चलाया, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और बच्चों के साथ समय बिताया। 

विज्ञापन
UP: Lali arrives from London to visit Billy in Baghpat; enjoys village life
खेत में ट्रैक्टर चलाती लाली और शुभम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन की रहने वाली लाली को बागपत के बावली गांव की देसी जिंदगी इतनी पसंद आई कि चार दिन तक ग्रामीणों के बीच रहीं। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, बच्चों के साथ समय बिताया और खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। गांव में बिताए पलों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भारत के ग्रामीण परिवेश और खानपान की खूब तारीफ की। लाली का असली नाम लॉरा पेन (Laura Payne) है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, दिल्ली में मुलाकात के बाद आईं गांव घूमने 
बावली गांव के यूट्यूबर शुभम उर्फ बिली से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लाली लंदन से सात समंदर पार यहां पहुंचीं। इंस्टाग्राम पर भावनाओं के आदान-प्रदान के बाद दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की आमने-सामने मुलाकात हुई। बातचीत और दोस्ती आगे बढ़ी तो शुभम उन्हें अपने गांव बावली लेकर आए। यहां लाली ने ग्रामीण परिवेश को करीब से देखा और चार दिन तक गांव की जिंदगी का अनुभव लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

''लंदन की लाली'' नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाली लाली बावली गांव की पट्टी मोल्हू में शुभम के घर पर रुकी थीं। शुभम के पिता सुशील तोमर दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा हैं। सुशील ने बताया कि लाली ने गांव में चार दिन बिताए। इस दौरान वह मोहल्ले में घूमीं, बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया और उनके साथ चाय पी। बच्चों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने बड़ौत में भी भ्रमण किया।
 
विज्ञापन

गांव के रहन-सहन, देसी खानपान और खाट पर आराम करने के अनुभवों को भी लाली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया है। 28 अक्तूबर को साझा किए गए एक वीडियो पोस्ट में लाली खेत में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं और उनके साथ शुभम उर्फ बिली बैठे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जब लंदन की युवती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भारतीय काउबॉय से दोस्ती करती है तो ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। वीडियो में ''ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'' गाना भी बज रहा है।

ये भी देखें...
शामली: पेड़ पर लटका मिला गांव के चौकीदार का शव, 20 घंटे से था लापता, पुलिस की जांच में सामने आई ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed