बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Jyotiraditya Scindia thunders in Datia; says development must triumph.

Datia News: मां पीतांबरा के दरबार में सिंधिया, दतिया में गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- विकास को जिताना है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 10:30 PM IST
Jyotiraditya Scindia thunders in Datia; says development must triumph.

दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। मतदान से पहले भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीठ परिसर स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और फिर बड़ौनी पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

दतिया पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और भाजपा की विजय की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उनका काफिला सीधे बड़ौनी पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी एक प्रत्याशी को जिताने का नहीं, बल्कि विकास को आगे बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि दतिया में विकास की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें- उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की साख, जानें सियासी जंग को क्यों खास बना रहे ये पांच फैक्टर?

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश में विकास की गति तेज हुई है और गरीबों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है।

सिंधिया ने अपने भाषण में दतिया की धार्मिक आस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने मां रतनगढ़ वाली माता को नमन किया और बड़ौनी के महादेव मंदिर का जिक्र करते हुए मंच से हर-हर महादेव के जयकारे लगवाए। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी पूरे उत्साह के साथ जयघोष किया। सभा के अंत में सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और विकास के मुद्दे पर पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

दतिया उपचुनाव में अब दोनों प्रमुख दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की भी चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में मतदान से पहले दतिया का सियासी तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राहुल गांधी के रुख के बाद पंजाब कांग्रेस में सुलह,वड़िंग का चन्नी पर बड़ा बयान!

ज्ञानवापी में सावन भर नमाज पर रोक लगाने की मांग, शिवसेना ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन;video

24 Jul 2026

Video: लोअर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का डंडा

24 Jul 2026

यमुनानगर: जॉब सिक्योरिटी पत्र की प्रतियां जलाकर करेंगे विरोध, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

24 Jul 2026

VIDEO: सब जूनियर बास्केटबॉल ट्रायल में उमड़े 125 खिलाड़ी

24 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: माथुर वैश्य तैराकी प्रतियोगिता दो अगस्त को

24 Jul 2026

VIDEO: चार दिन तक तस्करों से खरीदार बनकर बात करता रहा वन विभाग

24 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: सेना के जवान ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश

24 Jul 2026

VIDEO: आईपीएल की तर्ज पर आज सजेगा आगरा, यूपी टी20 के हाईटेक ऑक्शन से बनेगा नया इतिहास

24 Jul 2026

Student Protest: पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे छात्र नेता, आंदोलन के समर्थन में की अपील

Noida News: नोएडा में दिल्ली की ANTF की बड़ी कार्रवाई, 79 लाख रुपये की मादक दवाएं जब्त; दो शातिर पकड़े

24 Jul 2026

कानपुर में जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले को लेकर सड़क पर उतरे सपा विधायक और कार्यकर्ता

24 Jul 2026

Video: मैहली-जुन्गा रोड पर भूस्खलन से मकान को खतरा

24 Jul 2026

आगरा रोड बाइपास जलभराव पर अलीगढ़ नगर आयुक्त का निरीक्षण

24 Jul 2026

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में फतेहाबाद में वकीलों का धरना

24 Jul 2026

Ground Report: साहिबाबाद में 13 KM लंबे नाले के निर्माण में तोड़ी पुलिया, हजारों लोग परेशान; हादसे का इंतजार?

24 Jul 2026

Ambikapur News: अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 3 अपचारी किशोर फरार, रोशनदान की ग्रिल तोड़कर हुए फरार

24 Jul 2026

Hamirpur: आशीष शर्मा बोले- पहले स्कूल बंद किए, अब बहाली पर गले में डलवा रहे हार

यमुनानगर में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

24 Jul 2026

नंगल में वार्ड पांच में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस

पानी की बारी पर बढ़ा विवाद, चाचा ने लोहे की हत्थी से वार कर युवक को मार डाला; भाई गंभीर

हांसी: चानौत में 26 जुलाई के सम्मान समारोह को लेकर ग्रामीण एकजुट,विशाल भंडारे व खाप पंचायतों को दिया न्यौता

24 Jul 2026

Sirmour News: एक ही दुकान में छठी बार चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस पर उठे सवाल

24 Jul 2026

सादाबाद के बरामई में कच्चा मार्ग, बरसात में ग्रामीण व बच्चों को हो रही दिक्कत

24 Jul 2026

नारनौल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन

भिवानी में ट्रेड डील और छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे किसान संगठन

24 Jul 2026

Tonk News: NEET पेपर लीक पर छात्रों का उबाल! राष्ट्रगान गाकर पुलिस को रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

24 Jul 2026

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

24 Jul 2026

नारनौल के लघु सचिवालय के एक्सपायर अग्निशमन यंत्रों को भेजा रिफिल कराने समाधान शिविर की पड़ताल के दौरान उठाया था मुद्दा

गोहाना में 36 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे किसान, कृषि फ्री ट्रेड डील का विरोध

24 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed