Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Farmers in Gohana on a 36-hour hunger strike, protesting against the agricultural free trade deal.
{"_id":"6a6337947c4e857f420604ef","slug":"video-farmers-in-gohana-on-a-36-hour-hunger-strike-protesting-against-the-agricultural-free-trade-deal-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में 36 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे किसान, कृषि फ्री ट्रेड डील का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में 36 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे किसान, कृषि फ्री ट्रेड डील का विरोध
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर गोहाना में तीन किसान 36 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे युवाओं के समर्थन में और अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि फ्री ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भूख हड़ताल 25 जुलाई की शाम तक जारी रहेगी।
भूख हड़ताल पर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल (कथूरा), पूर्ण प्रधान (छिछड़ाना) और पाला राम बैठे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान भी समर्थन देने के लिए पहुंचे और आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई।
किसानों का कहना है कि अमेरिका के साथ कृषि फ्री ट्रेड डील लागू होने से देश के किसानों की आजीविका पर असर पड़ सकता है। उनका आरोप है कि ऐसी नीतियों से कृषि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और छोटे व मध्यम किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने और कृषि से जुड़े किसी भी बड़े फैसले से पहले किसान संगठनों से बातचीत करने की मांग की।
धरने पर मौजूद किसानों ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।